ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महिलाओं को योजनाओं व हेल्पलाइन की दी जानकारी
भरथना।थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम पाली खुर्द में शनिवार को मिशन शक्ति फेस-5 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
चौपाल में क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, एसआई कोमल चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव आदि मौजूद रहे।
