मंदिर परिसर और सड़कों के किनारे लगाए पौधे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

लखना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती प्रमुख हार्दिक पोरवाल के नेतृत्व में रविवार को लखना क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मानपुर रोड स्थित नहर की पटरी और क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान आम लोगों को भी पौधे वितरित किए गए।

संघ के स्वयंसेवकों ने अशोक, नीम, वटवृक्ष, जामुन, अमरूद जैसे छायादार और फलदार वृक्ष लगाए। कुल मिलाकर लगभग आधा सैकड़ा पौधे लगाए और वितरित किए गए। इस अभियान में लक्ष्य कुशवाहा, मनी गुप्ता, कुशल कुशवाहा, अभिनव सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरियाली मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *