ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र में बीच बाजार एक बार फिर दबंगों की दबंगई के सामने मानवता शर्मसार हुई. बीच बाजार एक युवक के साथ चार युवकों ने बेरहमी से मारपीट की. मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की.
कस्वा के मोहल्ला मोतीगंज निवासी दयाराम पुत्र गयादीन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी बीच रेलवे फाटक पर मेरी बाइक सामने चल रही बाइक से छू गयी. जिस पर मैंने अपने गलती मानते हुए बाइक सवारों से क्षमा मांग ली. इसके बाबजूद बाइक सवारों ने मुझे आगे से घेरकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए बीच बाजार में मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की. मारपीट की घटना नजदीक के ही सीसीटीवी में कैद हो गयी.
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही. जांचोपरान्त दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
