ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भरथना क्षेत्र स्थित ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम में पागल बाबा के नौ मंजिला मंदिर परिसर में द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में 17 मई से 15 जून तक भव्य “पंचतत्व हवन महायज्ञ” का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में देशभर के संत-महात्मा, कथा व्यास एवं विद्वान भाग लेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन यज्ञ, वेदी पूजन एवं अखण्ड हरिनाम संकीर्तन होगा। 22 मई से 29 मई तक पंचतत्व प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया जाएगा।
24 मई रविवार को सायं 4 बजे 1008 कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा (कलश यात्रा) निकाली जाएगी। 25 मई सोमवार को सायं 6 बजे से वृंदावन के कृष्ण बलराम कीर्तन ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
25 मई से 29 मई तक विशेष यज्ञ महोत्सव एवं संत आशीर्वचन कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। 27 मई बुधवार को सायं 6 बजे श्री कामद गिरि पीठाधीश्वर द्वारा विशेष सत्संग होगा। वहीं 30 मई शनिवार को सायं 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
समापन अवसर पर 108 फुट ऊँचे भगवा ध्वज की स्थापना की जाएगी। 14 जून रविवार को विशाल धनुष यज्ञ तथा 15 जून सोमवार को विशाल भण्डारा, कलश एवं भस्म वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर विरोक्तानन्द भारती जी महाराज (जयपुर), कामद गिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य जी महाराज (चित्रकूट), महामंडलेश्वर हरिहरानन्द सरस्वती जी महाराज (मैनपुरी), महामंडलेश्वर रामभूषण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर पंचमानन्द सरस्वती जी महाराज, स्वामी सुदेव मुनि जी महाराज, संतोषानन्द जी महाराज, हरिनामदास जी महाराज, मानस कथा श्री रामजी भाई सहित अनेक संत-महात्मा एवं विद्वान उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी मुख्य न्यासी श्री श्याम सुंदर चौरसिया ‘भैया जी’ ने दी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
