
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर में शुक्रवार की देर शाम भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने व्यापारी नेता अजय बॉबी पोरवाल के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल भाई दीपक पोरवाल, त्रिलोकी पोरवाल सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इसी क्रम में गाँधीनगर निवासी अपना दल एस के जिला महासचिव राजेश पोरवाल के पिता जी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर भाजपा नेता डॉ. सिद्धार्थ शंकर और प्रभाकर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल, बड़े भदौरिया, विनोद वर्मा, सौरभ दुबे सहित अन्य लोंगो ने उनके घर पहुच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की |
इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार मंडल भरथना अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी, चंदन दुबे, सभासद सुशील पोरवाल, सौरभ दुबे,मनोज गुप्ता, विपिन बिहारी दुबे, मंगल भदौरिया, गिरीश नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि बीती 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भरथना के उपाध्यक्ष अजय बॉबी पोरवाल का असमय निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से व्यापारी समाज में शोक की लहर दौड़ गई थी। क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि लगातार उनके आवास पहुंचकर परिजनों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
