ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। संस्था निदेशक व शिविर संयोजक डॉक्टर नितिन पोरवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नगर में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ एवं श्री जय गोपाल गायत्री देवी लोक कल्याण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार, 7 नवम्बर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ज्योत्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिधूना रोड, भरथना (इटावा) में आयोजित होगा।

शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही बी.पी., शुगर, ई.सी.जी., बी.एम.डी., हार्ट रेट, पी.एफ.टी. और ऑक्सीजन स्तर की जांचें भी पूरी तरह मुफ्त में की जाएंगी।
इसी के साथ मस्तिष्क एवं स्पाइन (न्यूरो) से संबंधित रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें डॉ. अभिजीत सिंह सचान (MS, M.Ch), विशेषज्ञ – न्यूरोलॉजी मरीजों की जांच और परामर्श देंगे।
इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाएं
