ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के ग्राम इकारपुर निवासी बीएसएफ एएसआई रामहंस ने अपने ही पुराने परिचित और बीएसएफ में साथ तैनात रहे एएसआई सुमेर सिंह तथा उनकी पत्नी विमला देवी पर 27 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित रामहंस के मुताबिक वह और नई दिल्ली पालमपुर निवासी सुमेर सिंह वर्षों से बीएसएफ में एक-दूसरे के साथ सेवा दे रहे हैं। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए सुमेर सिंह तथा उनकी पत्नी विमला देवी निवासी समसपुर, खालसा, उसवा, नजबगढ़ नई दिल्ली ने उनके दोनों बेरोजगार बेटों को इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने का लालच दिया और साजिशन बड़ी रकम जमा कराई। आरोप है कि प्रार्थी ने अपने खाते तथा परिजनों के माध्यम से कुल 27 लाख रुपये विमला देवी, मनप्रीत कौर, गुरबक्श, हरविंदर सहित कई खातों में ट्रांसफर किए।
रामहंस का आरोप है कि सुमेर सिंह ने पहले फर्जी ट्रेनिंग लेटर और बाद में ज्वाइनिंग लेटर देकर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके पुत्रों की नियुक्ति इनकम टैक्स विभाग में हो गई है। लेकिन जब वे दिए गए पते पर पहुंचे, तो पूरा मामला फर्जी निकला। जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोप है कि सुमेर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मा० न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
