ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला हरी गंसरा गाँव में एक युवती की बारात के दौरान हुए विवाद में दबंगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को मेरी बहन की बारात आई थी। बारात चढ़ने के दौरान गांव के ही दो नामजद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और बारातियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने मेरे साथ भी मारपीट कर दी।
पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मौजूद महिलाओं को समझाकर स्थिति शांत कराई और छीनी गई मोटरसाइकिल भी वापस दिलाई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा लौटे और बारात न चढ़ने देने की धमकी देते हुए फिर से गाली-गलौज करने लगे। दोबारा सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह विवाह संपन्न कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने थाना भरथना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
