फल और मिठाइयां व अन्य पकवान खिलाकर किया गया वायोवृद्धो का सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा परिषद के संस्थापक स्व डॉ सूरज प्रकाश गुप्ता जी जंयती धूम धाम से मनाई गई इस अवसर वृद्ध आश्रम भरथना जाकर फल विस्किट फ्रूटी खस्ता सब्जी एवं रसगुल्ला वितरित कर वयोवृद्धों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी एवं बाबू सूर्य प्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम करके हुआ इस अवसर शाखा सचिव राम प्रकाश पाल ने कार्यक्रम का संचालन कर परिषद व डॉ सूर्य प्रकाश के बारे में जानकारी दी।

प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे ने संस्कारों पर विशेष बल दिया विनोद कुमार दुबे व देवेन्द्र पोरवाल ने कहा सम्पर्क सदैव रहना चाहिए बुजुर्ग एवं नवयुवकों में सम्पर्क आवश्यक है इन्जि विनोद पोरवाल ने बुजुर्गों पर कविता पाठ कर उनके महत्व पर प्रकाश डाला तथा संजय माधवानी सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष लविश कौशल शाखा गतिविधि संयोजक सम्पर्क मक्खन सिंह वर्मा गतिविधि संयोजक सेवा रुद्र पाल सिंह भदौरिया गतिविधि संयोजक संस्कार सुनील दीक्षित कुक्कू दीक्षित, सीटू गुप्ता, आकाश गुप्ता, ललित पाल जिला सह समन्वयक सुशांत उपाध्याय, आदित्य पाण्डेय नीलू सहित परिषद के अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम में निखिल पोरवाल शाखा डांटा प्रबंधक ने खस्ता सब्जी एवं रसगुल्ला इन्जि विनोद पोरवाल ने विस्किट देवेन्द्र पोरवाल ने ठण्डा पेय पदार्थ का सहयोग किया आश्रम की प्रबन्धक श्रीमती रीतू जी एवं स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। तथा उन्होंने परिषद का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *