पहलगाम नरसंहार पर सेवाश्रम ने केंडिल जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा 28 अप्रैल:पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 मासूमों की नृशंस हत्या किए जाने पर सेवाश्रम अधिवक्ता संघ द्वारा कचहरी परिसर में शोक सभा का आयोजन कर केंडिल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
शोकसभा में सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि सरकार को इन निर्दोषों के हत्यारों को उनके पोषकों को कठोरतम सजा देकर पीड़ित परिवारों के साथ अविलंब न्याय करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए कानपुर मण्डल अध्यक्ष कालीचरण वर्मा एडवोकेट ने कहा कि घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है जिलाध्यक्ष अवनीश यादव एडवोकेट ने कहा कि देशवासियों में आक्रोश और दुख की लहर चरम पर है भारत सरकार आतंकियों और उनके संरक्षकों को नेस्तनाबूद कर दुनिया को संदेश दे शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, प्रह्लाद सिंह यादव एडवोकेट,विनोद सविता एडवोकेट, मनोज कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, जगत नारायण यादव एडवोकेट, मनोज दुबे एडवोकेट, अरुण गौतम एडवोकेट, राघवेंद्र सौरभ एडवोकेट, वीर प्रकाश दोहरे एडवोकेट, प्रदीप कुशवाह एडवोकेट, सौरभ सिंह गौर एडवोकेट, संजीव कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदीप गोयल एडवोकेट, आदेश कुमार एडवोकेट, अर्पण यादव एडवोकेट,अनुभव तिवारी एडवोकेट, गजेन्द्र चौधरी एडवोकेट, शिवम भारद्वाज एडवोकेट, उमेश यादव एडवोकेट, धीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, के पी कुशवाह एडवोकेट, खुशाल सिंह एडवोकेट, राजीव कुमार एडवोकेट, मोनिका अग्निहोत्री एम पी पाल समेत आधा सैकड़ा से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया अधिवक्ताओं ने इंकलाब ज़िंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहवाज शरीफ मुर्दाबाद, आसिफ मुनीर मुर्दाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगाए शोक सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्री चरणो में स्थान प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *