ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

-बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
इटावा। नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन मैं सदर विधायक सरिता भदोरिया के नेतृत्व में सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास से रवाना किया यह रैली नुमाइश चौराहा पक्का तालाब चौराहा बलराम सिंह चौराहा एसपी चौराहा डीएम चौराहा होते हुए वृंदावन गार्डन में पहुंचकर एक विशाल जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। स्कूटी रैली पर अलंकार पटेल राहुल पटेल विवेक गुप्ता सहित तमाम बुद्धिजीवियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
