ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो महिलाओं सहित चार नामजदों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने नामजदों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया.
थाना क्षेत्र के गाँव नगला चित्त (कर्वा खुर्द) के सहदेव सिंह पुत्र नेम सिंह ने लहरोई मौजा के नगला ऊमर के रवि, राहुल उर्फ़ जॉनी, नीलम तथा गोल्डी पर आरोप लगाया है कि 15 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छः बजे मैं अपने चबूतरे पर खड़ा था. नामजद एकराय होकर आये और गाली गलौज करते हुए मुझे मारापीटा. जिससे मेरे सिर में शोरगुल सुनकर लोगों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
