थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना : कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन एएसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एएसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस की शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, रास्ते के झगड़े से संबंधित रहीं। एएसपी ने मौके पर ही राजस्व विभाग व पुलिस अधिकारियों से कहा कि किसी भी फरियादी को इधर-उधर भटकने की स्थिति न बने।

इस दौरान तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *