ज्वेलर्स से हुई लूट व्यापार मंडल ने लूट का पर्दाफाश किया जाने की मांग-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन से लूट का पर्दाफाश किया जाने की मांग की

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत पचावली रोड स्थित राम ज्वेलर्स पर दोपहर 12:30 जंजीर खरीदने के लिए आए युवक मौका देखकर जंजीर लेकर फरार हो गए ज्वेलर्स की सूचना पर थाना पुलिस ने जांच शुरू की रामा ज्वेलर्स के मालिक नीतीश सोनी ने थाना पुलिस को बताया कि वह दोपहर 12:30 बजे अपनी दुकान पर ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहे थे तभी दो युवक आए और जंजीर खरीदने के लिए जंजीर दिखाने की मांग करने लगे जंजीर देखने के बाद एक युवक ने कहा कि मैं इसकी फोटो अपनी मां को मोबाइल से भेज दूं जिससे उन्हें डिजाइन पसंद आ जाए इसी दौरान वह दुकान पर बैठे अन्य ग्राहकों से बात करने लगे इतने में मौका पाकर लूटेरा जंजीर लेकर अपने अन्य साथी जो पहले से ही नई नीले कलर की स्विफ्ट डिजायर मैं बैठे थे उनके साथ जंजीर लेकर फरार हो गया जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई सीसीटीवी कैमरा को खोलना शुरू कर दिया घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य आदि ने पहुंचकर जिला प्रशासन से उपरोक्त लूट का अति शीघ्र पर्दाफाश किए जाने की मांग की व्यापारी नेताओं ने कहा कि यदि लूट का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन आत्मक रवैया तैयार करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *