जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने टेट परीक्षा से मुक्त रखने लिए दिया ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ-इटावा के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत के नेतृत्व में कार्यालय -जिलाधिकारी इटावा पहुंचकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश सिंह को माननीय प्रधानमंत्रीजी भारत सरकार,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में संघ द्वारा ऐसे शिक्षकों जिनकी नियुक्तियां 29 जुलाई 2011 के बाद (शिक्षक नियुक्ति में TET परीक्षा अनिवार्य लागू हुई) से पूर्व उस समय की निर्धारित शिक्षक योग्यता के उपरान्त ही की गई थी । उन्हें टेट परीक्षा से मुक्त रखा गया था ,परन्तु वर्ष 2017 में proviso (नियम) लाकर सभी के लिए टेट अनिवार्य कर दिया गया ,तब से आज तक सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किया ,शिक्षक भी इससे अनजान बने रहे ।अचानक आये उच्चतम न्यायालय के निर्णय से टेट लागू होने तथा 2 बर्ष की समय सीमा के अन्दर टेट पास न कर पाने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश के परिधि में आने वाले सभी वरिष्ठ शिक्षकों के साथ हुए अन्याय के कारण सभी सदमें में आ गये ,कुछ ने तो आत्महत्या भी कर ली , TET लागू होने के 14 वर्षों तक शिक्षक इससे अनजान बनें रहे ,अचानक आये कोर्ट निर्णय से राहत प्रदान करने ,TET व्यवस्था से पूर्व नियुक्त सभी को TET मुक्त रखने की मांग से सन्दर्भित ज्ञापन सौंपा , अन्यथा गुरु कहे जाने सभी शिक्षक चाहे वह राज्य पुरस्कृत हो या राष्ट्रपति पुरस्कृत सभी के परिवारों आगामी आर्थिक स्थिति दयनीय / खराब हो जायेगी अतः सरकार को शीघ्र ही उचित कदम उठाने, उनकी सेवा सुरक्षित करने की मांग की ।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से -अशोक राजपूत (जिलाध्यक्ष ),अवधेश सिंह राजावत(महामंत्री ), डाo आदित्य पाण्डेय (मण्डलीय मंत्री ),शैतान सिंह यादव ( कोषाध्यक्ष ),वृजेश राजपूत,सुधा कुमारी, गजेन्द्र सिंह,खीन्द्र सिंह,मनोज कुमार,सचिन दुबे,मगन स्वरूप आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *