जल्द होगा लूट काण्ड का खुलासा, पुलिस के हाथ लगे महत्ववपूर्ण सुराग

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वे के मोहल्ला विशम्भर कॉलोनी में सोमवार की देर रात किराना व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस के हाथ कुछ महत्ववपूर्ण सुराग लगे है. जिसको लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा.

घटना स्थल पर मंगलवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी कानपुर हरीश चंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसमे पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा एसओजी व सर्विलांस टीम लगातार मामले पर नजर बनाये हुए है. साथ ही पुलिस के हाथ कुछ महत्त्वपूर्ण सुराग लगे है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा. साथ ही सीसीटीवी के जरिये से बदमाशो की पहचान की जा रही है. वहीं पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए भी पुलिस अधीक्षक से कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *