गोवा में रिसर्च समिट में डॉ.अजय त्रिवेदी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: गोवा में 16 अगस्त को आयोजित होम्योपैथिक रिसर्च समिट-4 में आगरा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। क्रिकेट जगत के दिग्गज सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार गेंदबाज ब्रेट ली और सांसद राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

डॉ. अजय त्रिवेदी होम्योपैथिक चिकित्सा विज्ञान में एम.डी. हैं और आगरा के जाने-माने चिकित्सकों में शुमार किए जाते हैं। वह भरथना के मरीजों को भी सेवाएं प्रदान करते हैं। हर बुधवार को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक वह बकेवर रोड, राजागंज भरथना स्थित भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में डॉ. राजेश नारायण दुबे (संगठन सचिव, भारत विकास परिषद) के आवास पर मरीजों को परामर्श देते हैं।

डॉ. त्रिवेदी की सफलता पर बधाईयों का तांता

गोवा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान न सिर्फ आगरा बल्कि भरथना के लिए भी गर्व की बात है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर भारत विकास परिषद के दायित्वधारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। बधाई देने वालों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, श्रीभगवान पोरवाल, परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल,शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, इंजीनियर विनोद पोरवाल, देवेंद्र कुमार पोरवाल, डॉ. दीपक दुबे समेत परिषद के अनेक सदस्य शामिल रहे।

200 से अधिक चिकित्सकों ने किया रिसर्च प्रस्तुत

इस सेमिनार में देशभर से आए 200 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपने एविडेंस-बेस्ड रिसर्च प्रस्तुत किए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी में रिसर्च आधारित अध्ययन को बढ़ावा देना और इसे चिकित्सा विज्ञान की मुख्यधारा में और सशक्त रूप से स्थापित करना रहा।
डॉ. अजय त्रिवेदी ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज और मरीजों के विश्वास का परिणाम है, और वह भविष्य में भी सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *