खड़े ट्रैक्टर में टकराई बाइक पिता पुत्र घायल, पुत्र सैफई रेफर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वा के भरथना बिधूना मार्ग पर रोड पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से एक बाइक जा घुसी जिसमे बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरथना भिजवाया गया. जहां किशोर की नाजुक हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जनपद औरैया के थाना कुदरकोट क्षेत्रान्तर्गत गाँव मसूदपुर निवासी रमेश चन्द्र पुत्र बाबु राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने बेटे धर्मेश के साथ बाइक पर सवार होकर भरथना क्षेत्र के गाँव मोढी में एक रिश्तेदारी में आया हुआ था. शाम करीब चार बजे भरथना बिधूना मार्ग होते हुए अपने घर वापस जा रहा था तभी भैंसाई गेट के समीप सामने से आ रही कार को बचाने में मेरी बाइक सडक पर खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी. जिससे हम दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल पिता पुत्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ ललित ले बताया कि पिता पुत्र को घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था. जहां धर्मेश की नाजुक हालत होने के चलते सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *