उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मनाई पूर्व उपाध्यक्ष राजू पांडेय की पुण्यतिथि

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष रहे राजवीर उर्फ राजू पांडेय की तृतीय पुण्यतिथि को जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा इटावा पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने श्री पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजू पांडेय ने संगठन और व्यापारियों के हितों के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष मेजर पांडेय, डॉ. ए.के. शर्मा, वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, महामंत्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह राजावत, प्रदीप कनौजिया, अभिषेक दीक्षित, मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल व डॉ. सुशील सम्राट, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, संगठन मंत्री चंद्र मोहन सिंह, रवि पोरवाल, अजय गुप्ता, युवा महामंत्री राघव यादव, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, जिला मंत्री सुनीता श्रीवास्तव, रणवीर सिंह चौहान, वीर शिरोमणि तिवारी, विजय दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *