ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा:
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा की बैठक जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा पर जिलाध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर निर्णय लिए गए और नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस दौरान चंद्र मोहन सिंह राजावत को जिला संगठन मंत्री तथा सुनीता श्रीवास्तव को महिला व्यापार मंडल की जिला मंत्री मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि इटावा जनपद के 42 कस्बों में संगठन की 124 इकाइयाँ व्यापारी हित में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा— “पहले हम व्यापारी हैं, चाहे मोची हों, नाई हों या हलवाई, सभी व्यापारी भाई-भाई हैं।”
खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंचल को अवगत कराकर शासन स्तर पर कार्रवाई कराई जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सम्राट, शरद बाजपेयी, प्रदीप कनौजिया, राजीव मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पोरवाल, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, रणवीर सिंह चौहान, वीरशिरोमणि तिवारी, अंजू वर्मा, मुकेश दुबे, अनिल यादव, गोविंद कृष्ण भदौरिया, आशीष तिवारी, विनोद जैन, अभिषेक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
