ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। बाबा श्याम के भक्तों के लिए भक्ति रस से सराबोर एक विशेष संध्या का आयोजन इटावा में होने जा रहा है। श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आगामी 1 नवम्बर (शनिवार) को श्री खाटू श्याम मन्दिर, पटी गली, छिपैटी, इटावा में “एक शाम खाटू वाले श्याम जी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
समस्त श्याम प्रेमी भक्तजनों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6:30 बजे से अलौकिक श्रृंगार और भव्य भजन संध्या के साथ होगी, जिसमें विख्यात भजन गायक अभिषेक सिंह, हर्ष कुशवाह एवं सुप्रसिद्ध गायिका दिव्यांशी जी अपनी सुरीली आवाज़ से बाबा श्याम के दरबार में भक्ति का रस घोलेंगी।
रात्रि 9 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलन एवं छप्पन भोग अर्पण के साथ मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल में नहाएगा। इसके पश्चात पुष्प एवं इत्र वर्षा के बीच बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, साथ ही प्रसाद वितरण रात्रि 9:30 बजे से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भक्तों के लिए एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव होगा, जहाँ श्रद्धालु बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति, संगीत और प्रेम का अद्भुत संगम देख सकेंगे। उन्होंने नगर व आसपास के श्रद्धालु भक्तजनों से परिवार सहित इस दिव्य संध्या में शामिल होकर बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।
