इकदिल में खाटू श्यामजी मंदिर पर पंचम विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद,एस ओ इकदिल विक्रम सिंह चौहान ने खाटू श्यामजी मंदिर पर पंचम भंडारे का शुभारंभ किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल (इटावा)। एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल पर मंगलवार को पंचम विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। भंडारे का शुभारंभ थानाध्यक्ष इकदिल विक्रम सिंह चौहान ने बाबा का पूजन, आरती व भोग लगाकर तथा कन्याओं को प्रसाद वितरण कर किया।

कार्यक्रम का संचालन सेवाश्रम के पूर्व मंत्री राजू राजपूत ने किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के जिला उपाध्यक्ष जगत नारायण यादव एडवोकेट व सेवाश्रम जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम, लखना नगर अध्यक्ष गिरजेश सारस्वत, जिला सचिव संजीव दुबे, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवशंकर शाक्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

महिला पदाधिकारियों में डीबीए उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, नीतू दीक्षित ने पुष्प अर्पित किए। सेवाश्रम प्रमुख विमल गुप्ता ने मुख्य अतिथि को खाटू नरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

मुख्य अतिथि ने भक्तों की भक्ति और समर्पण की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गोपाल बाथम, छुन्ना यादव, अरुण दुबे, धर्मेंद्र कुमार, राजू राठौर, मनोज दुबे, विकास चौधरी, अभिनेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, राज तिवारी, विवेक यादव, शिखा गुप्ता, मीना पांडेय समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तों ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “शीश के दानी की जय”, “कलियुग के भगवान की जय”, “तीन बाणधारी की जय” जैसे जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *