आवारा गायों से तबाह हो रही गेहूं की फसल, दो दर्जन से अधिक किसानों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। आवारा गायों से गेहूं की फसल को हो रहे भारी नुकसान को लेकर ग्राम पीपरीपुर के किसानों का सब्र जवाब दे गया। परेशान किसानों ने सोमवार को विकास खंड भरथना पहुंचकर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया।

किसानों ने बताया कि गांव पीपरीपुर में बड़ी संख्या में आवारा गायें घूम रही हैं। खासकर रात के समय भरथना की ओर से झुंड के रूप में गायें गांव में प्रवेश कर जाती हैं और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह चट कर जाती हैं। दिन-रात रखवाली करने के बावजूद किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि आवारा गायों के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं मानसिक तनाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि आवारा गायों को जल्द से जल्द पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए या उनके लिए कोई स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देने वालों में किसान दिनेश, हरिओम, बालकिशन, शिववीर, पवन, आनंद, शिवराज सिंह, जैसीराम, सुरेंद्र प्रकाश, गुड्डू, सत्यनारायण, आशीष, दीपक, रज्जन, सर्वेश, बलराम समेत दो दर्जन से अधिक किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *