अम्बेडकर पार्क का कायाकल्प एवं निर्मित चहारदीवारी के निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण,सांसद द्धारा गर्म कम्बल वितरित किए गए

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
दुनिया में सबसे बड़ी सेवा गरीब एवं निसहाय लोगों की सेवा करना है उक्त विचार लोकसभा सांसद इटावा जितेंद्र कुमार दोहरे ने ग्राम रामनगर में गरीब ग्रामीणों को सर्दी से बचाव हेतु सोमवार को देर शाम गर्म कम्बल वितरित किए ।

वहीं सांसद श्री दोहरे ने क्षेत्र के ग्राम अंहकारपुर में क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा अम्बेडकर पार्क का कायाकल्प एवं निर्मित चहारदीवारी के निर्माण का फीता काटकर भी लोकार्पण किया इस अवसर पर सांसद ने कहा कि संविधान में बाबा साहब ने हम सभी को जो अधिकार दिए उसके चलते ही आज समानता के रूप में है तथा पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक सभी वर्ग के लोग पद प्राप्त कर रहे हैं वहीं पार्क के लोकार्पण के उपरांत सांसद श्री दोहरे ने अहकारपुर ,रामनगर ,नगला टूटा आदि गावो के करीब 250 गरीब लोगों को कम्बल वितरित किए ।
वहीं इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अहेरीपुर अखिलेश वर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडेय ,राजेंद्र दोहरे ,भूरे दोहरे,रोहित जाटव ,कुलदीप जाटव ,अन्नू पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *