ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा।भाजपा के गौतम बुद्ध नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा जी ने तीन राज्यों के चुनाव नतीजे पश्चिम बंगाल , असम और पांडुचेरी में भारी बहुमत से बीजेपी को मिली जीत पर कैलाश अस्पताल सेक्टर 27, नोएडा के सभागार में बधाई देने पहुंचे लोगों को संबोधित किया सभी को इस जीत पर अपनी एवं भाजपा की ओर से बधाई दी।

इस अवसर पर आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बनने जा रही भगवा सरकार एवं असम, पांडुचेरी में भारी जीत के लिए गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा जी को अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ दे कर राधा कृष्ण गर्ग ,सुधीर चंद्र पोरवाल, मनोज गुप्ता, नवीन पोरवाल,अमित पोरवाल, दिलीप वैश्य, सुरेन्द्र गर्ग, मुकेश गुप्ता,मधु वैश्य एवं रचना जैन ने जीत पर खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा पोरवाल समाज सेवा समित रजिस्टर्ड दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सुधीर चन्द्र पोरवाल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर शैलेन्द्र पोरवाल, नोएडा के उपाध्यक्ष रवि पोरवाल, महासचिव अमित पोरवाल, महिला सचिव सुजाता पोरवाल एवं सचिव रितु पोरवाल के साथ जिला नोएडा महानगर भाजपा के अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी को अंग वस्त्र पहनाकर पुष्प गुच्छ दे कर तथा मिठाई खिला कर पोरवाल समाज की ओर से तीनों राज्यों की जीत पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता, गृह मंत्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हिंदुओं को जागृत करना, सुनील बंसल जी एवं भूपेन्द्र यादव जी द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बूथ मैनेजमेंट करना और बंगाल जा कर वहां के लोगों में भरोसा पैदा करने एवं कानून व्यवस्था में कोई कमी न रही इसके लिए पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी अजय पाल शर्मा जी को एवं केंद्रीय नेतृत्व को भी वैश्य समाज/पोरवाल समाज की ओर से बधाई दी।
