सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खाटू श्याम का जयघोष किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा 21 जुलाई । आज श्री खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल पर एकादशी के उपलक्ष्य में तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खाटू श्याम का जयघोष किया ।
भंडारे का शुभारंभ भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी विमल गुप्ता ने बाबा का पूजन आरती और भोग लगाकर किया तथा संचालन सेवाश्रम कार्यकर्ता आलोक तिवारी ने किया सेवाश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालजी दुबे और बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर शाक्य ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम,अवधेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, आदि ने माल्यार्पण कर तथा डी बी ए उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, पूजा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया खाटू श्यामजी के भक्तों के असीम उत्साह और भक्ति भाव को देखकर मुख्य अतिथि ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि वे तन मन धन से मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करेंगे सेवाश्रम प्रमुख और मंदिर निर्माण समिति के जनरल सेक्रेटरी संशलेष चंद्र पोरवाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि को खाटू नरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, अजय तिवारी, राज तिवारी, अनिल माथुर, गिरजेश सारस्वत, अरुण दुबे, आकाश चौधरी, सर्वेश कठेरिया, विवेक यादव, जितेंद्र यादव, सतेंद्र ठाकुर आदि ने प्रमुख रूप से सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *