साइबर ठगो के खिलाफ इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: साइबर ठगो के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने 4 साइबर ठगो को किया गिरफ्तार

ठगो के कब्जे से 30 लाख से ज्यादा की रकम बरामद साथ ही 60 लाख से ज्यादा की रकम को बैंक में होल्ड कराई

पूछताछ के दौरान 82 लॉटरी एप के जरिय विभिन्न बैंकों करोड़ों रुपए के निवेश का पता चला

गिरोह के सरगना सतीश कुमार के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज

बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ठगो को लोहिया नहर पुल से किया गिरफ्तार

बसरेहर थाना क्षेत्र के अयारा गांव निवासी सतीश, हरिओम, अखिलेश कुमार, अजित कुमार गिरफ्तार

सरगना सतीश ने पानीपत में नौकरी के दौरान सीखा ठगी का तरीका, नौकरी छोड़ पहुंचा अपने गांव और अपने भाइयों के साथ मिल कर शुरू किया साइबर ठगी का खेल

ठगो के पास से रकम के अतिरिक 9 फोन, 19 एटीएम कार्ड, 4 पेन कार्ड, 9 पासबुक और 3 मोटर साइकिल समेत अन्य चीजें बरामद

एसएसपी ब्रजेश कुमार और एसपी ग्रामीण के निर्देशन में बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष बैदपुरा नागेंद्र सिंह और पुलिस बल ने की कार्यवाही

एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *