व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ मे उठा सड़क सुरक्षा एवं नयी मंडी परिसर में सफाई का मुद्दा, जिले में रोजाना हो रही दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा-आज पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमें साइबर क्राइम, बाजारों मे अवैध अतिक्रमण, मिड पार्किंग हटाने पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान अपने सम्मानित पदाधिकारियों जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन जिला उपाध्यक्ष वीना चौहान रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता महामंत्री विनोद जैन युवा नगर अध्यक्ष जसवंत नगर अभिषेक यादव आदि के साथ बैठक में व्यापारिक समस्याओं को रखा।जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने पक्का बाग पुल के नीचे बड़े गड्ढे को सही कराए जाने की बात कही, गड्ढे को जल्द से जल्द सही कराया जाए साथ ही तकिया तिराहे पर खुले नाले को पटने की मांग रखी। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह साथ में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *