विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सेवाश्रम ने शोक सभा का आयोजन किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा 19 जून । सेवाश्रम ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों और वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश पाठक के आकस्मिक निधन पर कचहरी परिसर में शोक सभा का आयोजन किया ।
सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि विमान हादसे में हमने ढाई सौ से अधिक लोगों को असमय खो दिया है उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है हादसा बहुत ही भयावह है
शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रख कर हादसे में शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस कठोर दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई ।शोक सभा में प्रमुख रूप से सेवाश्रम अधिवक्ता संघ पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध त्रिपाठी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जगत नारायण यादव एडवोकेट,राकेश वर्मा ( प्रधान) एडवोकेट, पवन मिश्रा एडवोकेट, गजेन्द्र सिंह भदौरिया एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, नितिन तिवारी एडवोकेट, उमेश यादव एडवोकेट जिला संगठन मंत्री प्रवेश शर्मा, सुरेश बाबू, पवन जैन, राम प्रकाश चित्वंशी, सरमन शुक्ला, रामू चौधरी लालाराम समेत काफी लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *