ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए लायंस क्लब राधे राधे भर्थना द्वारा हॉली पॉइंट एकेडमी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति से जोड़ना और उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार, श्री धर्मेन्द्र कुमार तथा विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

छात्रों द्वारा नीम, पीपल, आम, गुलमोहर व तुलसी जैसे पौधों को विद्यालय परिसर में रोपित किया गया। कुल 100 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी छात्रों ने स्वयं ली।
मुख्य अतिथि अतुल प्रधान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और उनमें जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।”
इंस्पेक्टर श्री अरिमर्दन सिंह ने उपस्थित सभी लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने और पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रबंधक डा. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय भविष्य में भी ऐसे हरित आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।” प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने बच्चों को इस नेक कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा ली गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब राधे राधे भर्थना के प्रमुख सदस्यों – लायन सुबोध दीक्षित एड0, लायन सी.के. शुक्ल, लायन सुरेश शारदा, लायन भानू वर्मा, लायन कुलदीप त्रिपाठी, लायन संजय पोरवाल, लायन मयंक पोरवाल, लायन सुशांत उपाध्याय, लायन अनिल पोरवाल, लायन गुरूचरण सिंह खालसा और विद्यालय परिवार से गौरव वर्मा, गोविन्द शाक्य, आर्यन दीक्षित, दीपक सिंह चौहान, अनुराधा पाठक, शालिनी चौहान, तान्या दुबे एवं गौरव शाक्य का विशेष योगदान रहा।
