ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के ग्राम नगरु नगला के समीप दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर एक शव मिलने से हडकम्प मच गया. ट्रेन के चालक द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दी गयी. सूचना के बाद रेलवे पुलिस तथा भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर शाम करीब पांच बजे पोल संख्या 1134/ 4 के समीप एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. ट्रेन संख्या 12497 अजीमाबाद एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पर रेलवे पुलिस तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सीताराम बागड़ी पुत्र नारण बागड़ी निवासी राधानगर, बंकूरा, पश्चिम बंगाल के रूप में की गयी है. साथ ही मृतक की जेब से आसनसोल से गांधीधाम जंक्शन तक की एक सामान्य टिकट मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
फोटो – घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल
