राजस्व विवाद के चलते नहीं हो सका इंटरलॉकिंग गली का निर्माण पूरा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत नागरी लोलपुर में राजस्व विवाद के चलते नहीं हो सका इंटरलॉकिंग गली का निर्माण पूरा ।
इस बाबत ग्राम प्रधान नागरी लोलपुर लक्ष्मी देवी ने बताया कि उक्त सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे को हटाने की शिकायत उपजिलाधिकारी भरथना से अक्टूबर माह में की गई थी वहीं आई जी आर एस के माध्यम से भी नवम्बर माह में हुई थी उपजिलाधिकारी भरथना के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा नाप जोखकरके चिन्हीकरण का कार्य भी हो गया था उक्त कार्य को पूर्व में कई बार शुरू कराने का प्रयास किया गया लेकिन कब्जेदार कब्जा हटने के डर से निर्माण नहीं होने दे रहे तथा शिकायत शिकवा कर रहे प्रधान ने बताया कि उक्त सभी साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *