ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इटावा के जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा इटावा पर जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के द्बारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला कार्यकारिणी में मुहम्मद आरिफ भूरे एवं जीतू चौहान को जिला संगठन मंत्री बनाया गया रमेश चंद्र यादव अरुण मिश्रा अनिल यादव को जिला मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा खाद्य विभाग एवं जीएसटी विभाग द्वारा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है शीघ्र ही ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय इटावा को सौपा जाएगा साथ ही 8 नवंबर को प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के इटावा आगमन पर वह लिखित में शिकायत करेंगे ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री रमेश यादव उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे जिला मीडिया प्रभारी सुशील सम्राट जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया शिवकुमार सिंह चौहान देवेंद्र सिंह चौहान विनीत कुमार पांडे राकेश जैन महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई बीना चौहान अभिषेक दीक्षित प्रदीप कनौजिया सुशील सम्राट अतुल त्रिपाठी शैलेंद्र सिंह राजावत जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा चंद्र मोहन सिंह राजावत जिला मंत्री राजीव भदौरिया सोमेश अवस्थी एसपी सिंह तोमर रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन बैटरी इन्वर्टर संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह सदस्य वीर शिरोमणि तिवारी महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा महिला जिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा प्रिया दिवाकर सुनीता श्रीवास्तव आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे।
