महेवा में लीकेज मरम्मत बनी आफत, जगह-जगह गड्ढे और दो दिन से बंद जलापूर्ति से लोग परेशान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।विकास खंड क्षेत्र महेवा की मुख्यालय ग्राम पंचायत महेवा में लीकेज जोड़ने के लिए जगह जगह गड्ढे खोदकर डाल देने से जहां आम राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया वहीं दो दिन से पानी की टंकी बंद रहने से आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विदित हो कि ग्राम पंचायत महेवा में मंदिर महेवा क्षेत्र की आपूर्ति के लिए ब्लॉक परिसर में तथा ग्राम बस्ती एवं नया नगला की आपूर्ति के लिए ग्राम नया नगला में टंकी बनी हुई है वहीं उक्त टंकिया अब दस वर्ष के लिए हैतबी कंस्ट्रक्शन कंपनी को संचालन के लिए जलनिगम द्वारा अनुबंधित की गई उक्त दस वर्षों में टूट फूट ,नए कनेक्शन ,नई पाइप लाइन आदि का कार्य उक्त कंपनी द्वारा ही किया जाएगा वहीं पिछले कई माह से मंदिर महेवा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन जगहों पर लीकेज जोड़ने का काम गुरुवार की शाम से शुरू किया गया जिसके तहत कई जगह गड्ढे खोदकर डाल दिए गए सड़क के किनारे गड्ढे होने से राहगीरों एवं छोटे छोटे बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं गुरुवार की शाम से जलापूर्ति बंद है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
उपभोक्ता सरिता यादव का कहना है कि एक साथ गड्ढे खोदकर डालना ठीक नहीं है एक एक करके सही किया जाए जिससे जलापूर्ति भी बाधित न हो वही समाज सेवी गोपाल पोरवाल का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय के बाहर चारो तरफनमुख्य पाइप लाइन में पानी बंद व खोलने के लिए लॉक लगाए जायें जिस तरफ काम हो उस तरफ की ही आपूर्ति बंद की जाए।
वही ग्राम पंचायत जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू दुबे ने कहा कि वह इस समस्या से अवगत कराने के लिए जे ई जलनिगम को पहले भी बता चुके हैं लेकिन कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे उन्हें आम जनता की कोई परवाह नहीं है।
वही जब इस बारे में जे ई जलनिगम उमेश चौहान का फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ बोलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *