महिला से आधा दर्जन नामजदों ने की मारपीट

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा में शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक नामजदों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता पूजा देवी पत्नी भंवरपाल निवासी ग्राम कटहरा ने आरोप लगाया कि बीती रात करीब आठ बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी नगला ऊमर निवासी आधा दर्जन नामजद एकराय होकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि नामजदों ने ट्रैक्टर से घर की दीवार में टक्कर मार दी, जिससे दीवार ढह गई। शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। पीडिता का कहना है कि भागते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पीडिता ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *