ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वे में आस्था और परंपरा का संगम लिए 127वें श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां विधिवत भूमि पूजन के साथ आरंभ हो गईं। कस्बे के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव, अरविंद भदौरिया, दीपक यादव सहित पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ पूजन-अर्चन कर आयोजन की नींव रखी। पूजन के साथ ही वातावरण में भक्ति की अद्भुत छटा बिखर उठी।
श्रीरामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव को इस बार और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है। कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी व कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन अलौकिक रूप में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 19 सितम्बर को भोलेनाथ की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जबकि 20 सितम्बर से मिडिल स्कूल प्रांगण में रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ होगा। मंचन की तैयारियों में कमेटी पदाधिकारी व सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं। भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन को लेकर नगर में पहले से ही उत्सुकता और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
भूमि पूजन के अवसर पर सतपाल सिंह जादौन, उमेश तिवारी, रामऔतार गुप्ता, गिरीश शुक्ला, रानू यादव, विजय सविता, प्रताप यादव, रजत कठेरिया, कमलेश यादव, विनोद कुमार सविता, रामकिशन लटी, राधेश्याम उत्तमानी, रामकिशन शर्मा, डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई,सी पी गोस्वामी,रामावतार शर्मा,गणेश कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
