भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वाधान में फैमिली वेलफेयर मिलन का किया गया आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

आज भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वाधान में फैमिली वेलफेयर मिलन का आयोजन किया गया जिसमें इटावा के पूर्व सैनिकों की पत्नियों ने एवं वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला अध्यक्ष भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने अपने संबोधन में संगठन के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे ताकि हमारी बहनों को पेंशन के बारे में पूरी जानकारी हो सके तथा सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री कुंवर पाल सिंह ने पेंशन डॉक्यूमेंट के बारे में अवगत कराया वहीं पर मिलिट्री हॉस्पिटल से आए सूबेदार राजपाल सिंह नेECHS की पॉलिसीयों के बारे में बताया बाल कलाकारों ने अपना अपना अच्छा प्रदर्शन किया और भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *