ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना:भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 19/09/2025 दिन शुक्रवार को संस्कृति सप्ताह के पांचवे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ज्योत्ती(JAYOTRY) एकेडमी सती मंदिर बिधूना रोड भरथना में आयोजित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की सम्मानित सदस्य एवं समाजसेविका श्रीमती सुधा पाण्डेय, महिला सहभागिता श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव,अर्चना तिवारी ,एवं स्कूल के प्रबंधक नितिन पोरवाल ने भारत माता एवं विवेकानंद के चित्रों पर चंदन,रोली एवं पुष्प अर्पित कर बंदे मातरम गायन करके शुरू हुआ।वाद – विवाद प्रतियोगिता में छात्रों एवं छात्राओं ने हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने के पक्ष में एवं विपक्ष में जोरदार तरीके से वाद विवाद हुआ।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लेविश कौशल पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक पोरवाल,अनिल श्रीवास्तव गतिविधि संयोजक (संपर्क) मक्खन सिंह वर्मा इंजीनियर विनोद पोरवाल,रमाकांत पोरवाल एवं परिषद की महिला सदस्य रतन कुमारी, रीता राठौर,सीमा वर्मा ज्योति माधवानी, भूमि माधवानी एवं निशी पाण्डेय स्कूल के प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।स्कूल के प्रबंधक नितिन पोरवाल ने सभी सम्मानित सदस्यों को अंग वस्त्र (पटका) पहनाकर स्वागत किया। और सभी को स्वल्पाहार कराया।
