भरथना स्टेशन पर सूबेदारगंज–लालगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांग, श्रद्धालुओं ने सौंपा ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर कस्बावासी श्रद्धालुओं ने आवाज बुलंद की है। रविवार देर शाम श्रद्धालुओं ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर रमनदीप को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर ठहराव की मांग की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी और राजस्थान स्थित खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इसके बावजूद भरथना रेलवे स्टेशन से मथुरा व राजस्थान की दिशा में जाने के लिए किसी भी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मांग की कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूबेदारगंज–लालगढ़ एक्सप्रेस का भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में देवाशीष चौहान (कोषाध्यक्ष),दविंदर सिंह,रीतेश सिंह,संदीप कुमार,शिवांग त्रिपाठी,शसांक त्रिपाठी,डा० संकल्प दुवे,प्रतीक दुवे,एड.निशांत पोरवाल, दरविंदर सिंह, सुनील माधवानी, गौरव सिंधी, जावेद वारसी, दीपक मिश्रा, आशु यादव अनमोल,भावेश,रिसभ,चमन तिवारी,शेखर यादव,रणधीर सिंह,यशधीर सिंह अंकित यादव,के० सी० दुवे,सुरेंद्र कुमार( जौली),शिवकुमार,अमित आर्या,प्रतीक कुशवाह,विपिन कुमार,रतन,नरेश सिंधी,रवि,कृष्णा व अमित पोरवाल सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *