ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी शैलेश कुमार उर्फ बड़े निवासी मोहल्ला पुराना भरथना को उसके घर के पास भैंस बांधने के स्थान से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना निवासी अभिषेक (22) पुत्र विजय सिंह ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व अभिषेक ने चार वीडियो बनाए थे, जिनमें उसने मोहल्ले के ही शैलेश उर्फ बड़े और योगेश उर्फ छोटे पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया था। वीडियो में उसने बताया था कि लगातार मानसिक प्रताड़ना से वह बेहद आहत था।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
