ब्लाक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता पीएम श्री विद्यालय जसवंतनगर में संपन्न हुई,प्राथमिक स्तर में निलोई धरवार जूनियर स्तर में धरवार धनुवाँ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

प्राथमिक स्तर में निलोई धरवार जूनियर स्तर में धरवार धनुवाँ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा।

इटावा।बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित ब्लाक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री विद्यालय जसवंतनगर के परिसर में मुख्य अतिथि गिरीश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी जसवंतनगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछालकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के लगभग 350 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया व 50 शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खो खो प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धरवार विजेता प्राथमिक विद्यालय सुगन्धनगर टीम उपविजेता रही।
खो खो बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय सुगन्धनगर विजेता प्राथमिक विद्यालय अंडावली टीम उपविजेता रही।

जूनियर बालक वर्ग में फाइनल मैच यूपीएस मीरखपुर पुठियाँ विजेता यूपीएस धरवार टीम उपविजेता रही।बालिका वर्ग में यूपीएस धरवार विजेता यूपीएस मीरखपुर पुठियाँ टीम उपविजेता रही। सभी प्रतियोगिता ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में सकुशल सपन्न हुई।
निर्णायक की भूमिका बलबीर यादव, रोहित यादव,हरिओम,अजीत यादव, योगेन्द्र कुमार और मनोज कुमार,रामनरेंद्र सिंह निर्निमेष,केशव सत्यवीर ने निभाई।जितेंद्र यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र यादव महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शशिभूषण यादव अध्यक्ष टीचर्स क्लब नरेंद्र यादव ब्रजेन्द्र अरबिंद कुमार विनय यादव उदयवीर यादव अमरपाल यादव जवाहरलाल शाक्य धर्मवीर यादव आलोक चौहान मधुर श्रीवास्तव अमरेश बाबू हरिमोहन राजपूत अभिषेक कुमार सुधीर कुमार मुकेश यादव अरबिंद कुमार बीआरसी स्टाफ आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *