बालिकाओं को मिली अधिकार व सुरक्षा की जानकारी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर चल रहे मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के तहत सोमवार 29 सितम्बर को क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्राओं को बाल अधिकार, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला आयोग तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में थाना इंस्पेक्टर इकदिल व महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बाल अपराध, पोक्सो एक्ट और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल दीप्ति गुप्ता व ब्लॉक के समस्त ए.आर.पी. का विशेष योगदान रहा। छात्राओं ने इस अवसर पर सवाल भी पूछे जिनका उत्तर विशेषज्ञों ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *