
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा के आर्य श्याम बालिका इंटर कॉलेज तथा भरथना कोतवाली परिसर में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को नारी सुरक्षा, स्वालंबन और सम्मान के विषय में जानकारी दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में तथा कोतवाली परिसर में होली पॉइंट एकेडमी की छात्राओं को सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में समझाया गया। उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस 102, 108, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, उपभोक्ता अधिकार 1915 तथा गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया।

बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत/PMJAY स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल हैं। छात्राओं को सलाह दी गई कि वे पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।
इस दौरान भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार तथा हेड कांस्टेबल सोनी,महिला कांस्टेबल रजनी सिंह, होमगार्ड अर्चना समेत तमाम पुलिस के सिपाही मौजूद रहे.
फोटो – कोतवाली परिसर में मौजूद छात्राएं व महिला सिपाही
