प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बकेवर व भरथना आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बकेवर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री के भरथना-बिधूना स्थित गोल चक्कर पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता “अन्नू” का फूलमालाओं और पटका पहनाकर गर्मजोशी से सम्मानित किया।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री का स्वागत क्रम बाहरपुरा गांव, भरथना कस्बे के मोना चौराहे, मोहल्ला मोतीगंज एवं राजागंज में भी किया गया। प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया और नारे लगाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री बकेवर के लिए रवाना हुए।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप गौर ‘बंटू’, पूर्व सांसद प्रतिनधि श्री भगवान पोरवाल, पूर्व प्रधान अनिल पोरवाल, जिला मंत्री (ओबीसी मोर्चा) सतीश शाक्य, ऋषिराज प्रजापति, सभासद संजू पोरवाल, पंकज दुबे, हरीओम दुबे, कृष्ण हरी दुबे ‘छोटू’, नेक्से पोरवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *