ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने सरकारी दफ्तरों में होने वाली लापरवाही की पोल खोल रख दी है. कस्वा के एक मोहल्ले निवासी एक 76 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने परेशानी शब्दों के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र के जरिये डाक विभाग के पी.एम.जी. को लिख कर भेजी है।. जिसमे उन्होंने बताया है कि किस तरीके से सम्बंधित कर्मचारी उन्हें पांच वर्ष से परेशान कर रहे है. तारिख तो दी जाती है लेकिन नियत तारिख पर कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है।.
कस्वा के मोहल्ला राजागंज निवासी शांति स्वरुप दुबे ने डाक विभाग के पी.एम.जी. को भेजे गये पत्र के माध्यम से बताया कि मेरे द्वारा पोस्ट ऑफिस भरथना में खुलवाये गए एक बचत खाते को बीते वर्ष 2020 के जून माह में खाते को बंद कर भुगतान कराने हेतु निकासी फार्म व पासबुक पोस्ट मास्टर भरथना को दी थी।. किन्तु पांच वर्ष बीत जाने के बाबजूद भी आज दिन तक मुझे में भुगतान नहीं मिल सका है।. सम्बंधित कर्मचारी आये दिन चक्कर कटवाते है. लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।. पीड़ित वृद्ध ने उच्चाधिकारी से शीघ्र ही भुगतान कराये जाने की मांग की है।.
