दानवीर भामाशाह की जयंती पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा को सदर विधायक ने किया सम्मानित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों का भामाशाह सम्मान कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारिगणों को आज सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता शून्य हो जाती अगर दानवीर भामाशाह न होते। उन्होंने बताया कि भामाशाह न होते तो युद्ध संपन्न नहीं होता एवं भामाशाह जैसा दानी योद्धा कोई नहीं है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष व्यापारीगण को 29 जून को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारीगण राज्य कर विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं और योजनाओं का लाभ उठाएं। जिले में व्यापारीगण को प्रमाण पत्र व मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि राज्य कर विभाग कल्याणकारी योजनाओं में आगे है। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज में समानता बनाएं कोई भी भूखा नहीं सोए, सबके लिए छत, शुद्ध पेयजल आदि के कार्य करें। उन्होंने कहा कि व्यापारीगण एवं राज्य कर विभाग कंधे से कंधा मिलाकर चलें एवं व्यापारियों को कोई भी मानसिक परेशानियां ना हो।
उक्त कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री अन्नू गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, अपर आयुक्त ग्रेड-1श्री एच0पी0 राव दीक्षित, अपर आयुक्त ग्रेड-2 श्री राकेश कुमार यादव, अपर आयुक्त श्री सुरेंद्र मोहन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा एवं व्यापारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *