तेज रफ़्तार कार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, भाई बहन के पैर टूटे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिरकौरा के समीप सडक किनारे खड़ी एक बाइक में तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों भाई के बहन के पैर टूट गये. उपचार के उपरान्त दोनों भाई बहन कोतवाली भरथना पहुंचे जहां पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की।

थाना चकरनगर के नगला जोर निवासी 22 वर्षीय शिवम यादव पुत्र हरगोविंद सिंह अपनी 21 वर्षीय बहन शिवा के साथ घर से बाइक द्वारा क्षेत्र के खुमानपुर स्थित बांके बिहारी डिग्री कॉलेज जा रहे थे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह सिरकौरा के समीप पहुंचे तथा सडक के नीचे बाइक खड़ी करके बात कर रहे थे इसी दौरान तेजी व लापरवाही से आ रहे एक चार पहिया कार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिससे दोनों के पैरों में गंभीर चोटे आई. सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा दोनों भाई बहनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *