ट्रेन के नीचे से गुजरने की कोशिश में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। शनिवार की सुबह भरथना रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है, जब गोविंदपुरी से अलीगढ़ की ओर जा रही मेमू फास्ट पैसेंजर स्टेशन पर ठहराव के दौरान खड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डाउन लाइन पर ट्रेन खड़ी होने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच ट्रेन के अचानक चल पड़ने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय सत्यवीर निवासी ऊमरसेंडा, भरथना के रूप में हुई है, जो भीख मांगकर जीवनयापन करता है। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भरथना भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फोटो – घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *