जिला अभिहीत अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्मदाह करने का प्रयास करनेवाले व्यापारीं को खाद्य विभाग से सुरक्षा प्रदान दिये जाने के संबंध में ज्ञापन सोंपा-व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ उ0प्र0उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उ0प्र0उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर को सौपा।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने वताया कि व्यापार मंडल ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि व्यापारी गौरव अग्रवाल जो पाम आयल सील पैक विभिन्न कंपनियों से लिए गए माल का थोक का कार्य करते हैं। जिनकी दुकान गोदाम का सैंपल विगत 44 बार भरा जा चुका है। यह विक्रेता सील पैक विभिन्न कंपनियों से लिए गए माल को बिक्री करते हैं जिसमें प्रथम दृश्टया इनका कोई दोष प्रतीत नहीं होता है किंतु जिला अभिहित अधिकारी द्वारा अवैध धन वसूली एवं मासिक बंधोरी के लिए

अनावश्यक दबाव बनाने का कार्य किया गया अभिहित अधिकारी की कार्य प्रणाली से त्रस्त होकर व्यापारी ने अधिकारी के सामने ही पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप कहा कि विगत कुछ महा पूर्व उसराहार कस्बे में उक्त अधिकारी द्वारा अवैध वसूली का दबाव बनाते हुए सैंपल भरे गए जहां पूरे कस्बे के समस्त व्यापारी एकजुट हो गए और इसकी हरकत का कड़ा विरोध दर्ज कराया वहां भी इसी प्रकार की घटनाएं घटी उपरोक्त घटनाक्रम में अधिकारी के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जिससे उपरोक्त अधिकारी के हौसले बुलंद हो गए और वह खुलेआम पूरे जनपद में व्यापारियों पर दबाव बनाने का कार्य करने लगे।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने कहा कि जिला अभिहीत अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले व्यापारी सहित उत्तर प्रदेश के सभी व्यापारियों को खाद्य विभाग से सुरक्षा प्रदान की जाये।
जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि पूर्व में उसराहार कस्बे में जिला अभिहीत अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त होकर व्यापारिक संगठनों ने जो ज्ञापन दिए थे उन पर जिला प्रशासन ने क्या कार्रवाई की उस कार्रवाही की पत्रावली फाइल लखनऊ तलब कर कर दोषीजनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाये।
जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सैंपल भरे जाने के जो मानक हैं वह बरसों पुराने हैं जिससे मानकों का आधार बनाकर अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं। यह मानक भी अपडेट कराये जाए।
जसवंत नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी नेताओं को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का मुकदमा दर्ज करने का भय दिखाकर उन्हें उपरोक्त मामलों से दूर रहने की धमकी देने वाले जिला अभिहीत अधिकारी पर मामला दर्ज किया जाए एवं व्यापार मंडल के किसी भी पदाधिकारी पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कराए जाने संबंधी कोई कार्रवाई न की जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जसवंत नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा युवा जिला महामंत्री राघव यादवयुवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबेजिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चैहान संजू जिला महामंत्री सुनीत सिंह चैहान जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मधु तोमर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दिक्षित प्रदीप कनौजिया जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप शहर उपाध्यक्ष अनू गुप्तायुवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे भोले युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी युवा शहर संगठन मंत्री कपिल पाठक युवा शहर संगठन मंत्री रोहित दुबे रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *