ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में बुधवार को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हाईवे स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जोन प्रभारी रामगोपाल बाबू उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माननीय चंद्रशेखर आज़ाद आज देश में बहुजन राजनीति के सशक्त विकल्प बनकर उभरे हैं। आने वाले समय में आज़ाद समाज पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगी, साथ ही कांग्रेस व सपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार विश्वकर्मा (जोन प्रभारी कानपुर), जयप्रकाश आज़ाद (भाईचारा कमेटी), अभिषेक आजाद कानपुर मण्डल प्रभारी,एडवोकेट सुंदरम बौद्ध (जिला अध्यक्ष), राघवेन्द्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), संजय आज़ाद (जिला उपाध्यक्ष), मनोज कुमार भारतीय (विधानसभा अध्यक्ष इटावा), मोहित जाटव (जिला संयोजक) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व प्रधान अरविंद कुमार यादव ने आज़ाद समाज पार्टी और कांशीराम साहब के विचारों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे तन-मन-धन से पार्टी के साथ हैं। उन्होंने बड़े भाई चंचल आज़ाद के प्रति भी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल आयोजन लकी जाटव, अनिल कुमार, सुधीर आज़ाद के नेतृत्व में किया गया। बैठक में लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
